भारतीय वायुसेना के चीता हेलीकॉप्टर ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग की - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 26 June 2020

भारतीय वायुसेना के चीता हेलीकॉप्टर ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग की

भारतीय वायुसेना के चीता हेलीकॉप्टर ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एहतियाती लैंडिंग की


एक चीता हेलीकॉप्टर हिंडन से हलवारा की ओर एक नियमित वायु सेना कार्य के लिए जा रहा था। हिंडन से लगभग 14 एनएम दूर जाने पर, हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी का पता चला और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर उसने एहतियाती लैंडिंग की।


 पायलटों द्वारा की गई कार्रवाई त्वरित और सही थी। किसी भी संपत्ति को नुकसान होने की खबर नहीं है। हिंडन से तुरंत रिकवरी हेलिकॉप्टर भेज दिया गया। हेलीकॉप्टर को ठीक किया गया और उसे हिंडन में तुरंत और सुरक्षित वापस लाया गया।


वहीं जनमानस में कई लोग इस घटना को हाल ही में हुए चीन और नेपाल से बढ़े टकराव से जोड़कर देख रहे है।


लोगों का कहना है की यह भारत सरकार द्वारा की गई आपात लैंडिंग का एक हिस्सा है।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad