तिलहन, मोटे अनाज, दालों और कपास के क्षेत्र कवरेज में भारी बढ़ोत्तरी - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 19 June 2020

तिलहन, मोटे अनाज, दालों और कपास के क्षेत्र कवरेज में भारी बढ़ोत्तरी

देश में 01 जून 2020 से लेकर 18 जून 2020 की अवधि के दौरान, 108.3 मिमी बारिश हुई है जो कि सामान्य 82.4 मिमी औसत से ज्यादा है। खरीफ फसलों के लिए बुवाई क्षेत्र कवरेज इस प्रकार है:


चावल: खरीफ फसल चावल के लिए लगभग 10.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज, जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 10.28 लाख हेक्टेयर था।

दलहन: दालों के लिए 4.58 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज, जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 2.22 लाख हेक्टेयर था।

मोटे अनाज: मोटे अनाज के लिए लगभग 19.16 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज, जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 7.83 लाख हेक्टेयर था।

तिलहन: तिलहन के लिए लगभग 14.36 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज, जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 1.63 लाख हेक्टेयर था।

गन्ना: गन्ने के लिए लगभग 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज, जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 48.01 लाख हेक्टेयर था।

जूट और मेस्टा: जूट और मेस्टा के लिए लगभग 5.78 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज, जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 6.08 लाख हेक्टेयर था।

कपास: कपास के लिए लगभग 28.77 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज, जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 18.18 लाख हेक्टेयर था।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad