केंद्र सरकार ने हाल ही में मार्च 2020 के लिए राज्यों को जीएसटी मुआवजे के रूप में 13,806 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि के साथ ही वर्ष 2019-20 तक का संपूर्ण मुआवजा राज्यों को जारी कर दिया गया है। वर्ष 2019-20 के लिए जारी किए गए मुआवजे की कुल राशि 1,65,302 करोड़ रुपये है, जबकि वर्ष 2019-20 के दौरान एकत्रित उपकर की कुल राशि 95,444 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए मुआवजा जारी करने हेतु वर्ष 2017-18 और वर्ष 2018-19 के दौरान एकत्रित उपकर (सेस) की शेष राशि का भी उपयोग किया गया। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2017-18 से संबंधित शेष आईजीएसटी के बंटवारे की कवायद के तहत केंद्र ने भारत के समेकित कोष से 33,412 करोड़ रुपये मुआवजा कोष में स्थानांतरित किए थे।
निम्नलिखित तालिका वित्त वर्ष 2019-20 के लिए जारी ‘राज्य-वार जीएसटी मुआवजे’ को दर्शाती है:
क्र.सं. | राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का नाम | वित्त वर्ष 2019-20 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को जारी जीएसटी मुआवजा
(करोड़ रुपये में) |
1 | आंध्र प्रदेश | 3028 |
2 | अरुणाचल प्रदेश | 0 |
3 | असम | 1284 |
4 | बिहार | 5464 |
5 | छत्तीसगढ़ | 4521 |
6 | दिल्ली | 8424 |
7 | गोवा | 1093 |
8 | गुजरात | 14801 |
9 | हरियाणा | 6617 |
10 | हिमाचल प्रदेश | 2477 |
11 | जम्मू-कश्मीर | 3281 |
12 | झारखंड | 2219 |
13 | कर्नाटक | 18628 |
14 | केरल | 8111 |
15 | मध्य प्रदेश | 6538 |
16 | महाराष्ट्र | 19233 |
17 | मणिपुर | 0 |
18 | मेघालय | 157 |
19 | मिजोरम | 0 |
20 | नगालैंड | 0 |
21 | ओडिशा | 5122 |
22 | पुडुचेरी | 1057 |
23 | पंजाब | 12187 |
24 | राजस्थान | 6710 |
25 | सिक्किम | 0 |
26 | तमिलनाडु | 12305 |
27 | तेलंगाना | 3054 |
28 | त्रिपुरा | 293 |
29 | उत्तर प्रदेश | 9123 |
30 | उत्तराखंड | 3375 |
31 | पश्चिम बंगाल | 6200 |
| कुल | 165302 |
No comments:
Post a Comment