विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया, विकास दुबे का कहना है कि उसने आत्मसमर्पण किया। - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 9 July 2020

विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया, विकास दुबे का कहना है कि उसने आत्मसमर्पण किया।

कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत का आरोपी कुख्यात विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वही कुछ लोगों का और विकास दुबे का कहना है कि उसने आत्मसमर्पण किया है और अपने आप को पुलिस के हवाले सरेंडर किया है। 



पुलिस ने गुरुवार को विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया। वहीं उज्जैन के डीएम आशीष सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विकास दुबे महाकाल मंदिर जा रहा था, जब उसे सुरक्षाकर्मियों ने पहचान लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

खबर है कि विकास दुबे ने सुनियोजित तरीके से अपनी गिरफ्तारी दी है। उसने गुरुवार को महाकाल मंदिर में जाकर पर्ची कटाई।

इसके बाद से ही यूपी समेत कई राज्यों की पुलिस विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। बीच में विकास के दिल्ली एनसीआर में छिपे होने की भी खबर आई थी, लेकिन वह एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।

आज सुबह उज्जैन महाकाल मंदिर में उसने पूरी योजना के तहत अपनी गिरफ्तारी दी है। पहले वह सामान्य लोगों की तरह पूजा की लाइन में लगा। उसके बाद अचानक मंदिर परिसर में चिल्ला-चिल्ला कर खुद को विकास दुबे बताया।

 इसके बाद मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मंदिर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर फ्रीगंज इलाके में कंट्रोल रूम लेकर गई।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad