राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा सन्गठन ने दी श्रद्धांजलि और आरोपियों को फांसी देने की मांग की - कुंदन कुमार सिंह - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 3 July 2020

राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा सन्गठन ने दी श्रद्धांजलि और आरोपियों को फांसी देने की मांग की - कुंदन कुमार सिंह





आज राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संगठन की तरफ से जिला अध्यक्ष यमुनापार प्रयागराज कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने घर पर द्वीप प्रज्वलित करके कानपुर में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी पदाधिकारियों ने प्रार्थना  की कि कानपुर में शहीद हुए सभी पुलिस कर्मियों के परिवार को ईश्वर इस दुख की घड़ी में उन्हें हिम्मत दे। 
जिला अध्यक्ष जी ने द्वीप जला कर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि शहीद पुलिस कर्मियों की शहादत को यह देश कभी नहीं भूलेगा। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष निखिल स्वतंत्र युवा ने कहा कि जब तक अपराधियों को माननीय बनने दिया जाएगा तब तक जनता और पुलिसकर्मी यूँ ही शहादत देते रहेंगे अब सियासत को ऐसे अपराधियों पर नकेल कसनी चाहिए।* वहीं संगठन के सभी पदाधिकारियों ने मांग की जल्द से जल्द कुख्यात बदमाश को पकड़ा जाए और फांसी की सजा दी जाए। 
संगठन के जिला अध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह के साथ साथ सौरभ साहनी , दुर्गेश कुमार, आरती पाल, प्रिया श्रीवास्तव, आशीष कुमार, चंदन कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने अपने घर पर द्वीप जला कर शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
रिपोर्ट - अंजनी त्रिपाठी 

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad