स्वाति सिंह ने आई.टी.बी.टी. के वरिष्ठ अधिकारियों एवं हिमवीरो तथा राज्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 19 July 2020

स्वाति सिंह ने आई.टी.बी.टी. के वरिष्ठ अधिकारियों एवं हिमवीरो तथा राज्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया

प्रदेश की  महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) श्रीमती स्वाति सिंह द्वारा क्षे.मु. (लख.) पुलिस बल के जैतिखेडा कैम्प परिसर में आई.टी.बी.टी. के वरिष्ठ अधिकारियों एवं हिमवीरो तथा राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया।


श्रीमती स्वाति सिंह ने  वृक्षारोपण करने के बाद आई.टी.बी.टी के अधिकारी एवं जवानों की देश के प्रति निष्ठा एवं समर्पण पर बोलते हुए कहा कि आप देश की उत्तरी सीमा के प्रहरी है जहा पर गगनचुम्बी हिमालय चोटियाँ जिन पर तापमान कभी तो -20 डिग्री से भी नीचे चला जाता है, पर अडिग रहते है।  आपके बीच में अपने आप को पाकर मै न सिर्फ गौरवान्वित महसुस कर रही । बल्कि अधभित भी महसूस कर रही है। आप के वृक्षारोपण के प्रति इस लगाव एवं कार्यो को देखते हुए मेरा यह यकीन और पुख्ता हो गया है कि आप सीमा पर रहते हुए तो देश के लिए अपनी जान हथेली पर रखते ही है। वर्तमान परिपेक्ष्य में जब वातावरण, भूमि और जल प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बढ़ रहा है, उसे कम करने के लिए पेड़ लगाना एवं उन्हें पालना भी उतना ही जरूरी है जितना देश की सीमाओं की रक्षा करना। 

इस अवसर पर क्षे.मु. (लख.)  के डी0आई0जी0 श्री राज किशोर साह द्वारा अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मंत्री जी को हम अपने बीच में पाकर गद गद गहसुस कर रहे हैं। हमारे
लिए देश के प्रत्येक शत्रु से लडना और उसको हराना जरूरी है। हम इस कार्य को बखुबी करते आये है और करते रहेंगे।  क्षे.मु. (लख.) दिनांक 26.06 2020 से शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान 17 जुलाई को
पूर्ण हो गया है। क्षे.मु. (लख.) आई.टी.बी.टी को 4000 पौधों को लगाने का लक्ष्य मिला था। जिसे 20.07.2020 तक पूर्ण किया जाना था लेकिन वृक्षारोपण अभियान के नोडल अधिकारी सहायक कमांडेट, बलकार सिंह चौधरी एवं उनकी टीम जो कि श्री राज किशोर साह, डी0आई0जी0, क्षे.मु. (लख.) के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है, लक्ष्य को तय तिथि से पूर्व हासिल कर लिया। इस अभियान में 4000 विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण, जूनियर हाई स्कूल एवं माध्यमिक स्कूल, जतीखेडा, जेपी० ईस्टीट्यूट असुण्डा, प्राइमरी स्कूल, बल सिंह खेडा एवं आस-पास के कई गाँव एवं संस्थानों में किया गया।

 वृक्षारोपण अभियान के दौरान  क्षे.मु. (लख.)  के डी0आई0जी0 के साथ आशिष डिंगरा (सेनानी/अभि.), जितेन्द्र सिंह (द्वितीय कमान), बलकार सिंह चौधरी एवं सर्वेश कनौजिया, सहायक कमाडेट के अलावा अधिकारी एवं जवान शामिल थे। राज्य प्रशासन के तरफ से श्री निशान्त राय बी.डी.ओ., सरोजनी नगर, श्री अजित सिंह, बी0डीओ०, मोहनलालगंज तथा जन प्रतिनिधियों के रूप में श्री मुकेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष, ग्राम प्रधान संजय राय एवं क्षेत्रीय पंचायत अध्यक्ष श्री संदीप सिंह मौजुद थे।

 रिपोर्ट : मिथलेश कुमार

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad