भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधिक हुई - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 19 December 2020

भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधिक हुई

 भारत में करीब एक महीने के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 10 लाख मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को एक करोड़ से अधिक हो गई जबकि संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या भी बढ़कर 95.50 लाख हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी, जो 23 अगस्त को बढ़कर 30 लाख और पांच सितंबर को 40 से अधिक लाख हो गई। 



आंकड़ों के अनुसार 16 सितंबर को संक्रमितों की संख्या 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गई।

शनिवार सुबह आठ बजे तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की कुल संख्या 1,00,04,599 हो गई है। 24 घंटे के दौरान 347 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,45,136 हो गई है।

हालांकि कोविड-19 मृत्युदर में और गिरावट आने के बाद यह 1.45 प्रतिशत रह गई है।

आंकड़ों के अनुसार देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या फिलहाल 3,08,751 है, जो कुल संक्रमितों का 3.08 प्रतिशत है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार 19 दिसंबर तक कुल 16,00,90,514 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें 11,71,868 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।


No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad