भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि भारत में मुसलमानों का अल्पसंख्यक दर्जा तत्काल समाप्त किया जाए। भारत में इस समय पाकिस्तान की आबादी से ज्यादा मुसलमानों की जनंसख्या है, जो चिंता का विषय है।
भाजपा
सांसद साक्षी महाराज शुक्रवार को एक कार्यक्रम में बागपत पहुंचे।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि
देश में जमीन घटती जा रही है और जनसंख्या बढ़ती जा रही है। जिसे लेकर
सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण के लिये भी कानून
जल्द बनना चाहिये। किसान आंदोलन को लेकर भी साक्षी महाराज ने राजनितिक दलों
पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कृषि बिल को लेकर बात करने को तैयार है,
इसके बाद भी आंदोलन चल रहा है।
उन्होंने
कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे श्रीराम मंदिर को लेकर लोग सुप्रीम
कोर्ट जा सकते है। कृषि बिल को लेकर भी कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों को
सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए। अपनी सियासी जमीन तलाशने के लिए भोले भाले
किसानों के कंधे पर बन्दूक रखकर चलाई जा रही है।

No comments:
Post a Comment