कोरोना के एक करोड़ मामले होने पर राहुल का आरोप: अनियोजित लॉकडाउन से करोड़ों जिंदगी बर्बाद हुईं - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 19 December 2020

कोरोना के एक करोड़ मामले होने पर राहुल का आरोप: अनियोजित लॉकडाउन से करोड़ों जिंदगी बर्बाद हुईं

  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक करोड़ से अधिक होने के बाद शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि तैयारी के बिना किए गए लॉकडाउन से देश में करोड़ों जिंदगी बर्बाद हो गईं।




उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना संक्रमण के एक करोड़ मामले हो गए और करीब 1.5 लाख लोगों की मौत हो गई। अनियोजित लॉकडाउन से लड़ाई को 21 दिनों में नहीं जीता जा सका, जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा था। लेकिन इससे देश में करोड़ों जिंदगी बर्बाद हो गईं।’’

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 25,152 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई। संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या भी हालांकि बढ़कर 95.50 लाख हो गई है।

गत 24 घंटे के दौरान 347 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,45,136 हो गई है।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad