चंडीगढ़: छह अक्टूबर (भाषा) पंजाब के फाजिल्का जिले में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के एक स्थानीय नेता पर हमले के मामले में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता वरदेव सिंह नोनी मान, उनके भाई नरदेव सिंह बॉबी मान और 15-20 अज्ञात व्यक्तियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
आप नेता मनदीप सिंह बराड़ को शनिवार को फाजिल्का के जलालाबाद इलाके में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय के बाहर गोली मार दी गई थी।
No comments:
Post a Comment