नयी दिल्ली: छह अक्टूबर (भाषा) दिल्ली से लंदन जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान को रविवार को चिकित्सकीय आपात स्थिति के कारण मार्ग परिवर्तित कर कोपेनहेगन भेज दिया गया। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अस्वस्थ महसूस कर रहे एक यात्री को कोपेनहेगन (डेनमार्क) में विमान से उतार दिया गया और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में उड़ान लंदन के लिए रवाना हो गई।
No comments:
Post a Comment