जी-20 देशों में 2023-24 में व्यापार प्रतिबंधात्मक उपायों में वृद्धि: डब्ल्यूटीओ
नयी दिल्ली: 13 नवंबर (भाषा) जी-20 सदस्य देशों ने पिछले एक साल में व्यापार प्रतिबंधात्मक उपायों में वृद्धि की है। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की एक रिपोर्ट में बुधवार को यह कहा गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि समीक्षा अवधि (अक्टूबर मध्य 2023 से अक्टूबर मध्य 2024) के दौरान जी-20 अर्थव्यवस्थाओं ने वस्तुओं पर 91 नये व्यापार-प्रतिबंधात्मक और व्यापार-सुविधा से जुड़े 141 उपाय पेश किए। इनमें से ज्यादातर आयात से संबंधित थे।
No comments:
Post a Comment