बेंगलुरू: 29 मार्च (भाषा) कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू पिछले साल आईपीएल में मिली जीत को पीछे छोड़ चुकी है और अब फोकस इस साल फिर खिताब जीतने के लिये बेहतरीन प्रदर्शन पर है ।
आरसीबी ने इस सत्र के पहले मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर शानदार शुरूआत की । पाटीदार ने हालांकि कहा कि वह टीम के अभियान को खिताब बचाने की मुहिम नहीं मानते ।

No comments:
Post a Comment