सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को नरसिंह राव को आज याद करना चाहिए और इस तरह वे कांग्रेस का दायरा नेहरू-गांधी परिवार से बढ़ा पाएँगे - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 28 June 2020

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को नरसिंह राव को आज याद करना चाहिए और इस तरह वे कांग्रेस का दायरा नेहरू-गांधी परिवार से बढ़ा पाएँगे

पीवी नरसिंहराव 

कांग्रेस ने आज जन्मदिन पर भी अपने ही प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव को याद नहीं किया। जबकि भाजपा के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ़ उन्हें याद किया, बल्कि एक वर्ष तक चलने वाले वाले पीवी नरसिंह राव की जन्म शताब्दी वर्ष को मनाने का आह्वान भी किया। 


ये छोटी-छोटी बातें किसी भी राजनेता का क़द बढ़ा देती हैं। और किसी को बौना बना देती हैं। आज दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स और टाइम्स ऑफ़ इंडिया में पूरे कवर पेज का विज्ञापन तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री के चंद्रशेखर राव की तरफ़ से जारी हुआ है। उन्होंने राज्य में इस वर्ष को नरसिंह राव जन्म शताब्दी वर्ष के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की है। 


सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को नरसिंह राव को आज याद करना चाहिए और इस तरह वे कांग्रेस का दायरा नेहरू-गांधी परिवार से बढ़ा पाएँगे, अन्यथा गुमनामी में लुप्त हो जाएँगे। यूँ भी एक ही परिवार अगर सत्ता के इर्द-गिर्द बने रहने के लिए जुगाड़ करता रहेगा तो पहली, दूसरी पीढ़ी तो हिट हो जाएगी। अगली से गँधाने लगेगी।

लेखक : शंभूनाथ शुक्ल

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad