बायजू ने प्रौद्योगिकी निवेश फर्म बॉन्ड से जुटाया कोष - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 28 June 2020

बायजू ने प्रौद्योगिकी निवेश फर्म बॉन्ड से जुटाया कोष

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) शिक्षण प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने शुक्रवार को कहा कि उसने वैश्विक प्रौद्योगिकी निवेश कंपनी बॉन्ड से कोष हासिल किया है। हालांकि उसने जुटायी गयी राशि का खुलासा नहीं किया है।



कंपनी ने एक बयान में कहा कि फरवरी में उसने जनरल अटलांटिक से 20 करोड़ डॉलर का निवेश हासिल किया था। इसके लिए कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8.2 अरब डॉलर आंका गया था।

इससे पहले बायजू जनवरी में टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट से 1.3 अरब डॉलर की राशि जुटा चुकी है।

बायजू के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बायजू रवींद्रन ने कहा कि बॉन्ड के साथ भागीदारी दिखाती है कि हम विद्यार्थियों को अपने मंच के माध्यम से पढ़ने में मदद करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad