प्रयागराज महापौर ने जनता के बीच में स्वदेशी को लेकर किया जन जागरूकता संवाद और बाटे मास्क। - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 22 June 2020

प्रयागराज महापौर ने जनता के बीच में स्वदेशी को लेकर किया जन जागरूकता संवाद और बाटे मास्क।

प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता नन्दी (महापौर) ने शहर दक्षिणी विधानसभा के मुट्ठीगंज मंडल में क्षेत्रवासियों में जनसंपर्क कर साबुन, मास्क व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का पत्र व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सुशासन के 3 वर्ष नए भारत का नया उत्तर प्रदेश के पत्र को वितरित किया और कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया । 

साथ ही साथ जनता से सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील भी की ।

        महापौर जी ने चीन के द्वारा निर्मित चीजो का बहिष्कार करने की अपील भी की और दुकानदारों में पत्रक देकर , दुकान पर लगाने व अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओ का उपयोग करने की अपील की जिससे भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों को मजबूत बनाये ।

       इस अवसर पर इस किशोरी लाल जयसवाल मंडल अध्यक्ष मुट्ठीगंज भाजपा, स्वाति गुप्ता महानगर कार्यसमिति सदस्य , मीनाक्षी  केसरवानी, सुमित केसरवानी प्रधानमंत्री जान कल्याणकारी योजना मंडल अध्यक्ष, विकल्प श्रीवास्तव, राहुल केसरवानी, यश केसरवानी, जतिन केसरवानी, शुभम साहू , रवि जयसवाल, प्रदीप सिंह चौहान,  आलोक केसरवानी, रानू चौरसिया, जितेन जायसवाल, विजय जयसवाल, पिंकी जयसवाल, कामिनी गुप्ता, प्रकाश श्रीवास्तव, रविंद्र नाथ, हर्षित गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे ।

डेस्क न्यूज

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad