जालसाज शिक्षिका अनामिका शुक्ला के खिलाफ कर्नलगंज थाना प्रयागराज में एफआईआर दर्ज। - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 22 June 2020

जालसाज शिक्षिका अनामिका शुक्ला के खिलाफ कर्नलगंज थाना प्रयागराज में एफआईआर दर्ज।

*नेशनल अड्डा*-प्रयागराज समेत पांच जिलों के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में एक ही प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने की आरोपी शिक्षिका अनामिका शुक्ला के खिलाफ रविवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा ने कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 


आरोपी शिक्षिका को कासगंज पुलिस ने शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है कि अनामिका शुक्ला ने संविदा के आधार पर पूर्णकालिक विज्ञान शिक्षिका कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विकास खंड, सोरांव( प्रयागराज) में कूट रचित तरीके से शैक्षिक निवास प्रमाण पत्र तैयार कर नौकरी प्राप्त की थी। 

अनामिका शुक्ला पर आरोप है कि उसने वार्डन एवं कार्यालय को गुमराह कर विद्यालय में कार्यभार संभाल लिया लेकिन जब शैक्षिक अभिलेखों की मांग की गई तो वह उपलब्ध नहीं करा पाई। निवास प्रमाण पत्र की जांच की गई तो पता चला कि वह रीना के नाम से बना है। इससे खुलासा हो गया कि अनामिका शुक्ला ने फर्जी निवास प्रमाण पत्र तैयार करके नियुक्ति पाई थी।

गौरतलब है कि यूपी के 25 जिलों में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करने वाली चर्चित अनामिका शुक्ला को कासगंज पुलिस ने बीते शनिवार को बीएसए ऑफिस से गिरफ्तार किया था। वह कासगंज के फरीदपुर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात थी। बताया जा रहा है कि फर्रुखाबाद की रहने वाली अनामिका शुक्ला सेटिंग करके प्रदेश के विभिन्न जिलों में नियुक्ति पत्र बनवा कर सैलरी ले रही थी। 

रिपोर्ट : रितेश कुमार

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad