सिविल डिफेंस ने गोलवां घाटी में चीन के साथ हुवे झड़प में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि। - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 22 June 2020

सिविल डिफेंस ने गोलवां घाटी में चीन के साथ हुवे झड़प में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि।

*नेशनल अड्डा*- भारत चीन की सीमा गलवांन घाटी पर भारतीय सेना के कर्नल समेत शहीद हुए बीस भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर सिविल डिफेंस प्रयागराज के वार्डनों ने शहीद जवानों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। सिविल डिफेंस के वार्डनों ने जनरल करियप्पा द्वार पर एकत्रित होकर दो मिनट का मौन रखकर सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सिविल डिफेंस प्रयागराज के उप नियंत्रक ओंकार शर्मा और  चीफ वार्डेन अनिल कुमार गुप्ता के साथ सैकड़ों स्वयंसेवकों ने जवानों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। वार्डनों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें सैल्यूट भी किया।

चीफ वार्डेन अनिल गुप्ता ने कहा कि सैनिकों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर सीनियर एडीसी राकेश कुमार तिवारी, डिप्टी चीफ वार्डेन सादिक़ हुसैन सिद्दकी, राजीव भनोट, सुरेंद्र यादव, रौनक गुप्ता, रविशंकर, मनीष द्विवेदी, रतन राज कुमार, मनोज कुमार सिंह, एल के अहिरवार आदि रहे।

रिपोर्ट : रितेश कुमार

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad