बार काउंसिल ऑफ इंडिया के जनरल काउंसिल की 26 मई को हुई बैठक में यूजीसी द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुक्रम में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया।बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव श्रीमंतो सेन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि तीन वर्षीय विधि पाठ्यक्रम (एलएलबी), पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रम (बीए-एलएलबी) के अंतिम वर्ष के छात्रों की ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित कराई जाएं।
वैसे छात्रों के लिए विश्वविद्यालय या संस्थान परीक्षा के दूसरे विकल्प भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो ऑनलाइन परीक्षा दे पाने में असमर्थ हैं। विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि संस्थान खुलने के एक माह के भीतर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित करा लें।बार काउंसिल ऑफ इंडिया के जारी पत्र में कहा गया है कि यूजीसी के विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुरूप विश्वविद्यालयों को कोविड-19 के मानकों का पूर्णतया पालन करना होगा। इसमें परिसर, कक्षाओं और परीक्षा कक्षों में सोशल डिस्टेंसिंग और उनका समय-समय पर सेनिटाइजेशन कराना भी शामिल है।
इस संदर्भ में इविवि के विधि संकाय के डीन प्रो. आरके चौबे का कहना है कि विधि पाठ्यक्रम के लिए बीसीआई निर्देश जारी करता है। ऐसे में इविवि प्रशासन को इस पत्र को संज्ञान में लेना चाहिए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बीसीआई के आदेश का पालन होगा। शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थित सामान्य होने पर विधि पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराई जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
रिपोर्ट : रितेश कुमार
No comments:
Post a Comment