प्रयागराज कचहरी बना कंटेनमेंट जोन, न्यायिक कार्य स्थगित। - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 22 June 2020

प्रयागराज कचहरी बना कंटेनमेंट जोन, न्यायिक कार्य स्थगित।

*नेशनल अड्डा*-जिला कचहरी हॉटस्पॉट जोन में शामिल हो जाने के कारण न्यायिक कार्य स्थगित कर दिए गए हैं। यह आदेश प्रभारी जिला जज सुनील कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज की रिपोर्ट पर जारी किया है। इसमें सूचित किया गया है कि कटरा में कोरोना वायरस के मरीजों की कई संख्या पाए जाने पर हॉटस्पॉट जोन घोषित किया गया है, जिला कचहरी परिसर भी इसी क्षेत्र में आता है।


प्रभारी जिला जज ने आदेश में कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 3 जून 2020 को जारी निर्देशों के अनुपालन में जिला कचहरी में न्यायिक कार्य अग्रिम आदेशों तक स्थगित किए जाते हैं। आदेश की प्रति जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं मंत्री को प्रेषित किया है।गौरतलब है कि पिछले 8 मई से जिला कचहरी में वर्चुअल कोर्ट में सुनवाई हो रही थी। 18 मई से कई अदालतों में कामकाज शुरू हुए थे, फिर जून माह में सभी अदालतों में सामान्य कार्य शुरू हुए थे। 

रिपोर्ट : रितेश कुमार

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad