कानपुर मुठभेड़ के बाद पुलिस ताबड़ तोड़ छापे मर रही हैं। इन्हीं के दौरान कानपुर की कल्याणपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथी दया शंकर अग्निहोत्री को कल रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।
मुठभेड़ में दयाशंकर के पैर में गोली लगी है। कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में गुरुवार रात को कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों से मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। शहीदों में सीओ बिल्हौर, एसओ शिवराजपुर के अलावा दो दरोगा, चार सिपाही शामिल थे। बदमाशों ने ए के 47, गोलियों के अलावा बम और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियारों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया।
विकास दुबे और उसके साथियों ने सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र को वीभत्स तरीके से मारा था। हमला होते ही सीओ दीवार कूदकर एक घर में जाकर छिपे थे। बदकिस्मती से ये घर विकास के मामा का था। बदमाशों ने घर में घुसकर दीवार से सटाकर देवेन्द्र के सिर पर कई गोलियां मारीं। पूरा शव क्षत-विक्षत था और साथ ही शव का एक पैर भी काट दिया।
विकास दुबे की गैंगेस्टर टीम के वो 18 नामजद आरोपी जिन पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है:
श्यामू बाजपेयी
छोटू शुक्ला
मोनू जेसीबी
जहान यादव
दया शंकर अग्निहोत्री
शशिकांत पंडित
शिव तिवारी
विष्णु पाल यादव
राम सिंह
रामू बाजपेयी
अमर दुबे
प्रभात मिश्रा
गोपाल सैनी
बीरू दुबे
बउन शुक्ला
शिवम दुबे
बाल गोविंद
बउआ दुबे
No comments:
Post a Comment