औद्योगिक इकाइयों के परिसरों में 34,199 'कोविड हेल्प डेस्क' की स्थापना की जा चुकी है - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 31 July 2020

औद्योगिक इकाइयों के परिसरों में 34,199 'कोविड हेल्प डेस्क' की स्थापना की जा चुकी है

प्रदेश में स्थापित औद्योगिक इकाइयों (जहां कर्मचारियों की संख्या 20 से अधिक है) के परिसरों में 34,199 'कोविड हेल्प डेस्क' की स्थापना की जा चुकी है। 


इनमें 33,461 ऑक्सीमीटर और 34,058 थर्मामीटर उपलब्ध हैं। इन सभी इकाइयों में सैनिटाइजर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार प्रदेश में वर्तमान में सूक्ष्‍म, लघु, मध्‍यम एवं वृहद श्रेणी की 7,96,081 इकाइयां क्रियाशील हैं, जिनमें 50.08 लाख श्रमिक कार्यरत हैं।

प्रदेश में 60,763 जन सुविधा केंद्र भी संचालित हैं, जिनमें 1,21,526 लोग सेवारत हैं।

राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में 3,170 शिकायतें तथा CM Helpline 1076 में वेतन भुगतान से संबंधित 11,370 शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी के समुचित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है।

निर्माण कार्यों से जुड़े 18.21 लाख श्रमिकों, नगरीय क्षेत्र के 8.91 लाख तथा ग्रामीण क्षेत्र के 6.74 लाख निराश्रित श्रमिकों को ₹1,000 प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 33.86 लाख व्यक्तियों को अब तक प्रथम किस्त के रूप में कुल ₹338.60 करोड़ धनराशि का वितरण किया गया है। 

इसमें आज की प्रगति ₹2 लाख है। निर्माण कार्य से जुड़े 16.95 लाख श्रमिकों को द्वितीय किस्त का भी भुगतान किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad