नोएडा में पहली बार ट्रैफिक नियंत्रित करती दिखेंगी महिला पुलिसकर्मी - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 25 July 2020

नोएडा में पहली बार ट्रैफिक नियंत्रित करती दिखेंगी महिला पुलिसकर्मी

उत्तर प्रदेश का शो विंडो कहे जाना वाला जिला गौतमबुद्ध नगर के दो मुख्य शहर नोएडा व ग्रेटर नोएडा की ट्रैफिक का संचालन अब महिलाशक्ति के हाथो में दी गई है। यातायात विभाग ने पहली बार नोएडा में ट्रैफिक पीक आवर में सड़कों पर महिला पुलिसकर्मी को उतारा है। शुरुआती दौर में छह महिला ट्राफिककर्मियों को मैदान में उतारा है, धीरे धीरे संख्या बढ़ाई जाएगी।


अपर पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) राजेश एस ने शनिवार को बताया कि लॉकडाउन पीरियड के दौरान छह महिला पुलिस कर्मियों को ट्रैफिक नियंत्रण की ट्रेनिंग दी गई थी जिसमें से चार पुलिसकर्मी अरुणा, संगीता, प्रियंका और अक्षिता को अभी नोएडा में ट्रैफिक के पीक आवर में ट्रैफिक कंट्रोल की जिम्मेदारी दी गई है। इनकी ड्यूटी सुबह 3-4 घंटे और शाम को 3-4 घंटे लगाई जाती है, इस समय में ज्यादा कुछ सीखने को मिलता है। इसको ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है।

दो महिला पुलिसकर्मी नीलम और अंसुम अभी मेडिकल छुट्टी में हैं, जब वो वापस आ जाएंगी तो उन्हें भी जिम्मेदारी दी जाएगी। राजेश एस ने बताया कि इससे पहले जिला में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ऑफिस में काम किया करती थीं, लेकिन अब महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की तैनाती चौराहों पर की गई है।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad