जब स्वयं भाजपाई कानून के साथ खिलवाड़ करते है तब कानून का राज कैसे कायम हो सकता है? अखिलेश - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 28 July 2020

जब स्वयं भाजपाई कानून के साथ खिलवाड़ करते है तब कानून का राज कैसे कायम हो सकता है? अखिलेश

 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पूंजीवाद की पोषक पार्टी है जिसमें गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है। भाजपा नौजवानों के भविश्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बेरोजगारी के कारण अपराधों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। 


भाजपा सरकार किसी भी समस्या का समाधान नहीं करना चाहती है। भाजपा के कारण ही अराजकता पैदा हो गयी है। कानून का किसी को भय नहीं है। जब स्वयं भाजपाई कानून के साथ खिलवाड़ करते है तब कानून का राज कैसे कायम हो सकता है?

      अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियों के कारण कारोबार चौपट हो गये हैं। भाजपा सरकार जनहित में कोई भी निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। ऐसी निकम्मी सरकार को हटाने के लिए व्यापक स्तर पर जन सहयोग की आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी ही भाजपा को सत्ता से हटाकर पुनः लोकतंत्र को स्थापित करेगी तथा आम नागरिक के साथ न्याय का रास्ता प्रशस्त करेगी।
                                                    

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad