समाजवादी पार्टी में अधिकारी तौर पर अन्जान आदमी पार्टी के विलय की घोषणा - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 28 July 2020

समाजवादी पार्टी में अधिकारी तौर पर अन्जान आदमी पार्टी के विलय की घोषणा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था रखते हुए अन्जान आदमी पार्टी का विलय की घोषणा उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 आशुतोष मिश्रा एडवोकेट उच्च न्यायालय ने की। उनके साथ अन्जान आदमी पार्टी के सचिव श्री रावेन्द्र मिश्र भी थे। इस अवसर पर चित्रकूट विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति श्री बी.पाण्डेय उपस्थिति थे।

     आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में श्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में अन्जान आदमी पार्टी की विलय करने की घोषणा उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 आशुतोष मिश्रा ने करते हुए कहा कि भाजपा के कारण लोकतंत्र के सामने जो संकट आया है उसका सामना करने एवं समाजवादी पार्टी को ताकत देने के लिए विलय का निर्णय लिया गया है। अंजान आदमी पार्टी के नेताओं का मानना है कि समाजवादी सरकार द्वारा जनहित के विकास कार्यों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर यहां आये है।

     अन्जान आदमी पार्टी के नेतृत्व ने कहा कि भाजपा की जनविरोध की राजनीति तथा भाजपा सरकार की मनमानी व अन्यायपूर्ण रवैया के कारण आमजन संकट में है। भाजपा ने आर्थिक-सामाजिक विषमता पैदा की है। सद्भाव को बिगाड़ा है। जातिवाद का नंगा नाच भाजपा कर रही है। भाजपा राज में पीड़ित की कहीं सुनवाई नहीं है। उनका मानना है कि ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर करने की ताकत समाजवादी पार्टी और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही है।

     इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का झण्डा प्रदान किया तथा लाल टोपी पहनायी गयी। इन सभी नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई।

    श्री अखिलेश यादव ने अंजान आदमी पार्टी का विलय स्वीकार कर कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियांे से ही सामाजिक सद्भाव एवं लोकतांत्रिक समाजवादी व्यवस्था को ताकत मिलेगी। समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता शोषित-पीड़ित वंचित तथा उपेक्षा के शिकार समाज को न्याय दिलाने की है।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad