आज भा०ज०पा० शिवकुटी मंडल, प्रयागराज में बृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ सेक्टर- तेलियरगंज के अम्बेडकर पार्क में किया गया।
अजय सिंह अध्यक्ष शिवकुटी मंडल एवं सबीना यास्मीन सिद्दीकी नामित पार्षद ने वृक्षारोपण के लाभ और संयोजन के तरीके बताएं
आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि महानगर के वरिष्ठ महामंत्री श्री कुंज बिहारी मिश्र, मुख्य वक्ता काशी क्षेत्र के शिक्षक प्रकोष्ठ के सह- संयोजक डा० शैलेश कुमार पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि- पूर्व महानगर उपाध्यक्ष श्री संजय गुप्ता व पूर्व महानगर महामंत्री रमेश ओझा व नामित पार्षद श्रीमती सबीना यास्मीन सिद्दीकी व मंडल अध्यक्ष सिविल लाइंस श्री विजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। मंडल की ओर से मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुशवाहा ने नामित पार्षद सबीना जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष श्री अजय सिंह गहरवार ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। संचालन मंडल महामंत्री जी०पी० सिंह व धन्यवाद ज्ञापन सेक्टर संयोजक श्री रतन लाल ने की
इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि- श्री संजय पासवान एवं कृतज्ञ नारायण त्रिपाठी, शिवकुटी के मंडल उपाध्यक्ष- भोला सिंह व श्रवण दूबे, मंडल महामंत्री शिव शंकर श्रीवास्तव, मंडल मंत्री एवं बृक्षारोपण प्रभारी- राजा राम कनौजिया व सह- प्रभारी उमेश पटेल, मंडल मंत्री- अशोक साहू व सुजीत कुशवाहा व प्रवीण भारती व दीपक साहू व अनिल अग्रवाल, सेक्टर संयोजक- लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता व काशी नाथ सिंह व धर्मेन्द्र कुमार शुक्ला व शत्रुघ्न यादव व गंगा प्रसाद कनौजिया व सलिल श्रीवास्तव व अशोक सिंह व अमित कुमार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राजेश गिरि, अल्पसंख्यक मोर्चा के मो० मुश्ताक, श्री तुमेश्वर निषाद, श्री अरविंद कुमार सिंह, श्री अवधेश सिंह, रोहित पटेल एवं काफी संख्या में बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति में श्री अम्बेडकर पार्क में ही पांच पौधे लगाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। सभी 16 सेक्टरों में 10 जुलाई 2020 तक पौधे लगाकर सघन बृक्षारोपण का अभियान चलाया जाएगा।
उक्त जानकारी मंडल महामंत्री जी०पी० सिंह व मंडल बृक्षारोपण प्रभारी राजा राम कनौजिया द्वारा निर्गत की गई है।
No comments:
Post a Comment