अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने स्मृति चिन्ह देकर छात्रा को किया सम्मानित,
प्रयागराज जिले में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ द्वारा हाई स्कूल में 88.33% अंकों से उत्तीर्ण छात्रा अन्यया श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया..!!
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा अन्यया की माता व पिता दोनों पेशे से शिक्षक है...माता मोनिका श्रीवास्तव उप प्रधानाचार्य, गुरु नानक पब्लिक स्कूल,नैनी, प्रयागराज
तथा पिता विजय श्रीवास्तव उप प्रधानाचार्य, राधा कृष्णा मेमोरियल, गांधी नगर, नैनी प्रयागराज में है..!! छात्रा अनन्या ने अपनी पढ़ाई के लिए अपने कोचिंग टीचर पवन द्विवेदी व गायत्री द्विवेदी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया..!! छात्रा अनन्या चलकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है..!!
सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव अंकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, चित्रांश श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे..!!
रिपोर्ट-अंजनी त्रिपाठी
No comments:
Post a Comment