भूमि एवं सम्पत्तियों की मूल्यांकन सूची के प्रकाशन के सम्बंध में 25 अगस्त तक दर्ज कराये आपत्ति
अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व श्री एम0पी0 सिंह ने बताया है कि जनपद प्रयागराज की समस्त तहसीलों से सम्बंधित भूमि एवं सम्पत्तियों की मूल्यांकन सूची वर्ष-2020-21 अनन्तिम रूप से प्रकाशित कर दी गयी है। सम्बंधित तहसील, उप निबंधक, सहायक महानिरीक्षक, निबंधन एवं जिला निबन्धन, प्रयागराज के कार्यालय तथा नोटिस बोर्ड पर निरीक्षण/अवलोकन हेतु उपलब्ध है, जिस किसी को इस सम्बंध में कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति लिखित रूप से 15 दिवसों के भीतर अर्थात दिनांक 11.08.2020 से दिनांक 25.08.2020 को सायंकाल 05ः00 बजे तक सम्बंधित उप निबंधन, उप जिलाधिकारी, सहायक महानिरीक्षक, निबन्धन एवं जिला निबन्धन/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रयागराज के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। दिनांक 25.08.2020 की सायं 05ः00 बजे के पश्चात प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा। नियत अवधि के अन्दर यदि किसी भी व्यक्ति/संस्था द्वारा अनन्तिम मूल्यांकन सूची वर्ष-2020-21 पर आपत्ति प्रस्तुत कर व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर चाहा गया है तो वह दिनांक 26.08.2020 को अपरान्ह में 02ः00 बजे से 04ः00 बजे के मध्य मूल्यांकन सूची संशोधन हेतु अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व, प्रयागराज अथवा सहायक महानिरीक्षक निबंधन, प्रयागराज के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी आपत्ति के सम्बंध में तर्क/साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है।
No comments:
Post a Comment