पूर्वांचल में कोरोना से पांच की मौत, 394 नए संक्रमित मिले, बलिया में 101 और पॉजिटिव - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 16 August 2020

पूर्वांचल में कोरोना से पांच की मौत, 394 नए संक्रमित मिले, बलिया में 101 और पॉजिटिव

पूर्वांचल में कोरोना से पांच की मौत, 394 नए संक्रमित मिले, बलिया में 101 और पॉजिटिव


बलिया और बनारस छोड़कर पूर्वांचल के अन्य जिलोें में शनिवार को कोरोना का कहर थोड़ा कम रहा। तीन मंडलों के दस जिलों में 394 संक्रमित मिले और पांच लोगों की जान गई है। इनमें आधे से ज्यादा मरीज बनारस और बलिया में मिले हैं। पांचों मौतें भी इन्हीं दोनों जिले में हुई है। बनारस में 132 और बलिया में 101 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बनारस में चार और बलिया में एक की मौत हुई है। गाजीपुर में 60, चंदौली में 26, आजमगढ़ में 20, जौनपुर में 19, मिर्जापुर में 14, भदोही में 10, सोनभद्र और मऊ में छह-छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
वाराणसी में मरने वालों की संख्या 100 हो गई है। केवल 15 दिन में ही वाराणसी में मरने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है। 31 जुलाई तक वाराणसी में 50 लोगों की जान गई थी। 1 से 15 अगस्त के बीच 50 और लोगों की जान जा चुकी है। वाराणसी में नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 5399 हो गई है।3827 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 1472 है। 

बलिया में एक की मौत हो गई। इससे मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। शनिवार को मिले 101 नए मरीजों के साथ ही संक्रमितों की संख्या  2930 हो गई है। एक्टिव मरीज अब 1169 है। 
गाजीपुर में शनिवार को कोरोना के 60 मरीज मिले। इससे संक्रमितों की संख्या 2126 हो गई है। यहां 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 871 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 1241 है। स्वस्थ लोगों में 732 लोग होम आइसोलेशन के बाद स्वस्थ हुए हैं। 
भदोही में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे संक्रमितों की संख्या 798 हो गई। यहां अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। 

मिर्ज़ापुर में 14 मरीज मिले। इनमें जेल का एक कर्मचारी भी शामिल है। यहां संक्रमितों की संख्या 1282 संक्रमित हो गई है। एक्टिव केस की संख्या 347 है। अब तक 912 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यहां 23 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं।
जौनपुर में 19 पॉजिटिव मरीज मिले। जनपद में अब तक 2966 संक्रमित मिल चुके हैं। शनिवार को 33 मरीजों को स्वस्थ भी घोषित किया गया। अब तक 2391 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यहां अब तक 38 मरीजों की मौत हो चुकी है।
चंदौली में 26 कोरोना मरीज मिले। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 1308 हो गई है। इसमें 244 एक्टिव केस हैं। अब तक 945 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad