नोएडा न्यूज़ चैनल का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी हवालात पहुँचे - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 15 August 2020

नोएडा न्यूज़ चैनल का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी हवालात पहुँचे

नोएडा न्यूज़ चैनल का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी हवालात पहुँचे

नोएडा बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की आज तक न्यूज़ चैनल पर डिबेट के बाद हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। इस मामले में कांग्रेस न्यूज़ चैनल पर हमलावर है। कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। जिसकी वजह से राजीव त्यागी को हार्टअटैक आया था। गुरुवार को राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी ने भी यह आरोप लगाया था। अब शुक्रवार की सुबह युवा कांग्रेस और नोएडा महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता आज तक न्यूज़ चैनल का घेराव करने जा रहे थे। नोएडा पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को नोएडा के थाना सेक्टर-20 की हवालात में बंद कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad