कोरोना वायरस: दुनियाभर में नौ करोड़ लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 11 January 2021

कोरोना वायरस: दुनियाभर में नौ करोड़ लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि

 दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर अब नौ करोड़ के पार चले गए हैं और इससे विश्वभर में करीब 20 लाख लोगों की मौत हो चुकी हैं।

दुनिया के विभिन्न देशों में संक्रमण के अलग-अलग स्वरूप (वेरिएंट) सामने आ रहे हैं।

‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के रविवार तक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले मात्र 10 सप्ताह में दुनियाभर में संक्रमण के मामले दोगुने हो गए हैं। कोविड-19 संक्रमण के मामले अक्टूबर अंत में चार करोड़ 50 लाख हुए थे।

‘जॉन्स हॉप्किन्स’ के अनुसार रविवार दोपहर तक दुनियाभर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9,00,05,787 हो गई।




अमेरिका में संक्रमण के दो करोड़ 22 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका में संक्रमण के दुनिया में सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।





अमेरिका में सामने आए संक्रमण के मामलों की संख्या भारत से दोगुनी है। भारत में संक्रमण के करीब एक करोड़ पांच लाख मामले सामने आए हैं। भारत संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे नंबर पर है।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad