केंद्रीय
जल शक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने साफ कहा है कि कृषि कानून किसी भी सूरत
में वापस लिए जाएंगे। क्योंकि यह पूरी तरह से किसानों के हित में हैं। कटारिया ने
सोमवार को पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसान अन्नदाता है और कोई भी सरकार किसी भी कीमत पर किसानों के खिलाफ कोई कानून बनाने की हिम्मत नहीं रखती। मोदी सरकार ने जो तीन कृषि कानून बनाए हैं वह तीनों किसान हितेषी हैं, इससे किसानों की आमदनी दोगुणी होगी।
कटारिया ने कहा कि यह
कानून वापस तों नहीं होंगे अलबत्ता किसान जब चाहें आकर बातचीत कर सकते हैं।
किसानों की प्रत्येक शंका का समाधान किया जाएगा। अगर किसान कमी बताने में कामयाब रहते हैं सरकार उस कमी को दूर करते हुए कानून में बदलाव लाएगी। कोई भी कानून स्थाई नहीं होता है उसमें समय व मांग के अनुसार बदलाव किया जाता
रहता है।
No comments:
Post a Comment