प्रयागराजः अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 18 गिरफ्तार - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 11 June 2021

प्रयागराजः अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 18 गिरफ्तार

 जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार को बारह घंटे के दौरान विभिन्न मामलो में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पहली गिरफ्तारी शाहगंज थाने की पुलिस दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। 



   शाहगंज पुलिस ने गुरुवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर वाहन चोरी करने के मामले में मोहम्मद आसिफ और समीर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक साइकिल और स्कूटी बरामद की।  

   दूसरी गिरफ्तारी कीडगंज थाने की पुलिस ने ऋशु भारतीय एवं सुमित भारतीय को वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से चोरी की तीन मोटर साइकिल, स्कूटी बरामद किया। इसी क्रम में होलागढ़ थाने की पुलिस टीम ने दो वाहना चोरों को गिरफ्तार किया। जिसमें एक शमशाद और दूसरा आफताब है। दोनों के कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद किया। 

    नवाबगंज थाने की पुलिस टीम ने शान्ति भांग के मामले में छह और शराब के अवैध कारोबार के मामले में राकेश एवं सीताराम को गिरफ्तार किया। दोनों कब्जे से 15-15 लीटर अवैध शराब बरामद किया। सोरांव थाने की पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में 4 एवं एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। माण्डा थाने की पुलिस ने गुरूवार को मोटर साइकिल की चोरी के आरोप में अर्जुन कुमार पटेल को गिरफ्तार किया। सभी के विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजने के लिए न्यायालय भेज दिया है। 


No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad