इस्लामाबाद में हमलावरों ने दो पुलिसकर्मियों की हत्या की - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 4 June 2021

इस्लामाबाद में हमलावरों ने दो पुलिसकर्मियों की हत्या की

 पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक रिहायशी क्षेत्र में गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों की बंदूकधारी हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गृह मंत्री और पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।



शमस कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात हुई इस घटना की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस्लामाबाद और अन्यत जगहों पर पूर्व में हुए ऐसे हमलों की पाकिस्तानी तालिबान जैसे घरेलू आतंकवादी संगठनों ने जिम्मेदारी ली है। पुलिस के बयान के अनुसार, अधिकारियों ने कातिलों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू किया है।

गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने हमले की निंदा की है और जांच के आदेश दिये हैं।

एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं और इस्लामाबाद को एक ‘‘सुरक्षित क्षेत्र’’ बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

राजधानी की सीमा घनी आबादी वाले पंजाब प्रांत से लगती है और देश का दक्षिण पश्चिम मार्ग इसे अफगानिस्तान से जोड़ता है।


No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad