प्रियंका गांधी के निर्देश पर इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी का बुलावा बीती रात में पहुँचा तो शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष नफ़ीस अनवर, संगठन प्रभारी व शहर उपाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने संगठन की सूची तैयार कर लखनऊ की कूच कर दिया..!!
बैठक में चुनाव, संगठन निर्माण और पार्टी के अभियानों पर शहर अध्यक्ष से गहन चर्चा हुई..!!
*कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक-एक पदाधिकारी से ले रही हैं रिपोर्ट और फीडबैक*
उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रियंका जी सभी पदाधिकारियों से मिलकर नई राह तलाशने पर काम कर रही है,महिलाओं-युवाओं-बुजुर्गों की मिश्रित श्रृंखला तैयार करने पर प्रियंका जी ने जोर दिया है..!!
*संगठन के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जमीनी रुझानों पर भी हो रही है चर्चा
सचिव व कार्यालय प्रभारी सुशील मिश्र ने बताया कि दीदी ने कार्यालय के सभी ख़र्च व उनके यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं की लिस्ट मांगकर जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया, जो कि एक बेहतरीन प्रयास है, जिससे आम कार्यकर्ताओं का बल बढ़ेगा..!!
प्रयागराज शहर कांग्रेस कमेटी से प्रमुख रूप से सचिव शकील अहमद, सह सचिव आदर्श मिश्र, प्रवक्ता हसीब अहमद, अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ गुलाम साबिर शामिल रहे..!!
रिपोर्ट - अंजनी त्रिपाठी
No comments:
Post a Comment