फूलपुर का बरसों से रुका हुआ विकास फिर से शुरू कराऊंगा -मुजताब सिद्दीकी
पीडीए की मजबूती और भाजपा शासन में आम जनता पर बढ़ा अत्याचार ही होगा मेरी जीत का आधार -मुजतबा सिद्दीकी
प्रयागराज। फूलपुर विधानसभा के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के घोषित उम्मीदवार मुजतबा सिद्दीकी ने आज अपना नामांकन जिला कचहरी में किया। उन्होने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी ने कहा कि बहुत लम्बे अरसे से फूलपुर क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराये गए हैं। कस्बे में जलभराव, टूटी -फूटी सड़कें, शिक्षण संस्थाओं का अभाव, चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं, बिगड़ी क़ानून व्यवस्था जैसी असंख्य समस्याएँ जो फूलपुर की जनता के लिये घोर संकट बनी हुई हैं। भाजपा शासन में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, आरक्षण, महिलाओं, अल्पसंख्यकों सहित पी. डी. ए. पर हो रहे लगातार हमले, पेपर लीक जैसे तमाम मुद्दे हैं जिनसे प्रदेश की जनता निजात पाना चाहती है।वह स्वयं फूलपुर के ही निवासी हैं इसलिए लोंगो का भरोसा बढ़ा है।
सपा प्रत्याशी ने कहा कि मा अखिलेश यादव ने लोकतंत्र एवं संविधान बचाने की जो मुहीम छेड़ी है प्रदेश ही नहीं देश की जनताने समर्थन दिया है। पिछला लोकसभा चुनाव इसका ताज़ा उदाहरण है। सपा प्रत्याशी नेकहा कि वह इण्डिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी हैं और समाज के सभी वर्गों के अपार समर्थन से ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे।
मुजतबा सिद्दीकी ने आज दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सराय गनी निवासी मो. वारिस एवं बरियारी निवासी इम्तियाज अहमद को प्रस्तावक बनाया गया है।
69वर्षीय मुजतबा सिद्दीकी ने इलाहबाद विश्व विद्यालय से एल एल बी की डिग्री हासिल की है और पैसे से व्यवसायी हैं। शिक्षण संस्थान के प्रबंधक भी हैं।
नामांकन के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री एवं चुनाव प्रभारी इंद्रजीत सरोज,जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पूलाल निषाद, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन,एम. एल. सी.डॉ मानसिंह यादव, विधायक गण श्रीमती विजमा यादव, हाकिम लाल बिन्द, संदीप पटेल, गीता शास्त्री, पूर्व मंत्री अंसार अहमद, पूर्व विधायक गण राधे श्याम पटेल, हाजी परवेज अहमद, सत्य वीर मुन्ना,बासुदेव यादव, संदीप यादव,नरेंद्र सिंह, पंधारी यादव, अमरनाथ सिंह मौर्य,रविन्द्र यादव, राम सुमेर पाल,राजू पासी, अभिषेक यादव,तारिक सईद, दूध नाथ पटेल,दान बहादुर मधुर,पूजा मिश्रा,आर. एन. यादव,राम मिलन यादव, बजीर खान, शांति प्रकाश पटेल, रमाकांत, ओ पी पाल, इसरार अंजुम, महबूब उस्मानी,श्रीमती प्रतिमा रावत, सुमन शर्मा, सत्य भामा मिश्रा, मंजू यादव,शकील इस्माइल, भोला यादव, नवीन यादव, मुलायम यादव, आसुतोष तिवारी, सुरेश यादव,मयंक यादव जोंटी,सचिन श्रीवास्तव,हिमांशु सिंह,रमाकांत शर्मा, जगत बहादुर एडवोकेट,कुलदीप यादव, इंजी विक्रम सिंह,रेहान अहमद, मो हामिद, आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment