सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को मजबूत करेगी आप: सर्वेश यादव
आम आदमी पार्टी (आप) प्रयागराज के साथियों ने प्रादेशिक सदस्यता अभियान को जिला कचहरी में जिले के जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव जी के नेतृत्व में चलाया जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव यादव ने कहा की जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रादेशिक सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है अब यह अभियान सभी तहसीलों ब्लॉकों ग्राम पंचायत, महानगर वा गांव - गांव चलाया जाएगा। प्रयागराज जिले में हर महीने 5000 सदस्य बनाने को लेकर आप कार्यकर्ता संकल्पबद्ध हैं। प्रादेशिक सदस्यता अभियान की साप्ताहिक समीक्षा प्रदेश प्रभारी श्री संजय सिंह द्वारा किया जाएगा, साथ ही स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर महीने में कम से कम एक जन आंदोलन और एक रचनात्मक कार्यक्रम हर जिले में किए जाएंगे। सर्वेश यादव ने बताया निःशुल्क सदस्यता अभियान के जरिए आप के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया जाएगा
सद्स्यता अभियान के दौरान मुख्य रुप से श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्रा, अर्पित साहू, रेणुका राय,गणेश चौरसिया, मोहम्मद रिजवान,
अरुण कुशवाहा,चक्रधारी तिवारी,मोहम्मद अजमल आदि साथी उपस्थित रहे ।
No comments:
Post a Comment