फार्मास्यूटिकल उद्योग की स्थापना - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 29 March 2026

फार्मास्यूटिकल उद्योग की स्थापना

 सरकार ने भारत में महत्वपूर्ण शुरुआती सामग्रियों (केएसएम) / औषधि मध्यवर्ती (डीआई) और सक्रिय औषधि अवयवों (एपीआई) के घरेलू उत्पादन को आगे बढ़ाने के लिए पीएलआई योजना (जिसे बड़ी संख्या में दवाइयों के लिए पीएलआई योजना के तौर पर भी जाना जाता है) शुरू की है, जिसका उद्देश्य नई औषधि औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करना है। बड़ी संख्या में दवाइयों के लिए पीएलआई योजना का बजटीय आवंटन ₹6,940 करोड़ है और इसका लक्ष्य महत्वपूर्ण केएसएम, डीआई और एपीआई में आत्मनिर्भरता बढ़ाना और आयात पर निर्भरता कम करना है। दिसंबर 2025 तक, इस योजना के अंतर्गत ₹4,329.95 करोड़ के प्रतिबद्ध निवेश के साथ 48 ग्रीनफील्ड परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनमें से ₹4,814.1 करोड़ का कुल निवेश किया जा चुका है। 38 परियोजनाएं चालू हो चुकी हैं, जिसके फलस्वरूप लगभग 56,800 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की घरेलू उत्पादन क्षमता स्थापित हुई है। बल्क ड्रग्स के लिए पीएलआई योजना के अंतर्गत मंजूर की गई परियोजनाओं का राज्यवार और जिलावार विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।




भारत सरकार ने फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार प्रोत्साहन (पीआरआईपी) योजना शुरू की है, जिसके लिए ₹5,000 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश और दादरा व नगर हवेली सहित भारत के फार्मा मेडटेक सेक्टर को लागत-आधारित विकास से नवाचार-आधारित विकास में परिवर्तित करना है। इसके लिए अनुसंधान को मजबूत करना और औषधि खोज एवं विकास तथा चिकित्सा उपकरणों के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास के लिए उद्योग-अकादमिक समन्वय को प्रोत्साहन देना है। इस योजना के अंतर्गत, सात उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित किए गए हैं, जिनके लिए कुल 700 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इनका उद्देश्य चिन्हित क्षेत्रों में अनुसंधान अवसंरचना का निर्माण करना और अनुसंधान एवं विकास को प्रोत्साहन देना है। अब तक, सीओई ने योजना के अंतर्गत 104 अनुसंधान परियोजनाओं को मंजूरी दी है और दो पेटेंट दाखिल किए हैं। इस योजना में उद्योग और स्टार्टअप को, जिनमें अकादमिक संस्थानों के सहयोग से भी शामिल हैं, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में अनुसंधान एवं नवाचार परियोजनाओं को शुरू करने के लिए ₹4,250 करोड़ का बजट भी शामिल है।

 

भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य सभी नागरिकों को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत, पूरे देश में जन औषधि केंद्र (जेएके) नामक विशेष केंद्र खोले गए हैं, जो ब्रांडेड दवाओं की तुलना में लगभग 50% से 80% तक सस्ती दवाएं उपलब्ध कराते हैं, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य देखभाल खर्च में कमी आती है। इस योजना के अंतर्गत, मध्य प्रदेश में 634 जन औषधि केंद्र और दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दीव केंद्र शासित प्रदेशों में 41 जन औषधि केंद्र खोले गए हैं, जिनका उद्देश्य मध्य प्रदेश और दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दीव केंद्र शासित प्रदेशों में किफायती दवाओं की उपलब्धता बढ़ाना है। दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने के लिए, फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई), जो पीएमबीजेपी योजना की कार्यान्वयन एजेंसी है, एक संपूर्ण सूचना प्रौद्योगिकी-आधारित आपूर्ति श्रृंखला प्रणाली का इस्तेमाल करता है, जिसके माध्यम से इन जन औषधि केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता की निगरानी की जाती है। इस योजना के अंतर्गत जेएके को 200 उच्च मांग वाले उत्पादों का स्टॉक बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके साथ ही, 400 तेजी से बिकने वाले उत्पादों की नियमित रूप से पीएमबीआई की ओर से निगरानी की जाती है और डिजिटल उपकरणों की सहायता से समय-समय पर पूर्वानुमान लगाया जाता है।

अनुलग्नक

थोक औषधियों के लिए पीएलआई योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं का राज्यवार और जिलावार विवरण:

 

क्रम संख्या

कंपनी का नाम

उत्पाद

जिला

परियोजना का स्थान (प्रदेश)

1

ऑरोबिंदो फार्मा लिमिटेड, लाइफियस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से

पेनिसिलिन जी

पूर्वी गोदावरी

आंध्र प्रदेश

2

कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड

7 एसीए

उज्जैन

मध्य प्रदेश

3

किनवान प्राइवेट लिमिटेड

क्लैवुलैनिक एसिड

सोलन

हिमाचल प्रदेश

4

ऑर्किड बायो-फार्मा लिमिटेड

7 एसीए

कठुआ

जम्मू एवं कश्मीर

5

मैकलियोड्स फार्मास्युटिकल लिमिटेड

रिफैम्पिसिन

भरूच

गुजरात

6

नेचुरल बायोजेनेक्स प्राइवेट लिमिटेड

बीटामेथासोन

तुमकुर

कर्नाटक

7

नेचुरल बायोजेनेक्स प्राइवेट लिमिटेड

डेक्सामेथासोन

तुमकुर

कर्नाटक

8

नेचुरल बायोजेनेक्स प्राइवेट लिमिटेड

प्रेडनिसोलोन

तुमकुर

कर्नाटक

9

सिम्बायोटेक फार्मालैब प्राइवेट लिमिटेड

प्रेडनिसोलोन

धार

मध्य प्रदेश

10

एम्मन्नार फार्मा प्राइवेट लिमिटेड

1,1 साइक्लोहेक्सेन डायएसिटिक एसिड (सीडीए)

संगारेड्डी

तेलंगाना

11

ग्रेन्यूल्स इंडिया लिमिटेड

डाइसायंडियामाइड (डीसीडीए)

विशाखापट्टनम और काकीनाडा (2 स्थान)

आंध्र प्रदेश

12

हिंदिस लैब प्राइवेट लिमिटेड

1,1 साइक्लोहेक्सेन डायएसिटिक एसिड (सीडीए)

नलगोंडा

तेलंगाना

13

मेघमानी एलएलपी

पैरा एमिनो फिनोल

भरूच

गुजरात

14

साधना नाइट्रो केम लिमिटेड

पैरा एमिनो फिनोल

रायगढ़

महाराष्ट्र

15

अल्टा लैबोरेटरीज लिमिटेड

एस्पिरिन

रायगढ़

महाराष्ट्र

16

अमोली ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड

डिक्लोफेनाक सोडियम

वलसाड

गुजरात

17

अनासिया लैब प्राइवेट लिमिटेड

लोसार्टन

नलगोंडा

तेलंगाना

18

अनासिया लैब प्राइवेट लिमिटेड

ओल्मेसार्टन

नलगोंडा

तेलंगाना

19

आंध्र ऑर्गेनिक्स लिमिटेड

ओल्मेसार्टन

श्रीकाकुलम

आंध्र प्रदेश

20

आंध्र ऑर्गेनिक्स लिमिटेड

सल्फेडियाज़िन

श्रीकाकुलम

आंध्र प्रदेश

21

आंध्र ऑर्गेनिक्स लिमिटेड

टेल्मिसार्टन

श्रीकाकुलम

आंध्र प्रदेश

22

अविरान फार्माकेम प्राइवेट लिमिटेड

आर्टेसुनेट

मेहसाणा

गुजरात

23

सेंट्रिएंट फार्मास्युटिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

एटोरवास्टेटिन

नवांशहर

पंजाब

24

दासमी लैब प्राइवेट लिमिटेड

कार्बामाजेपिन

नलगोंडा

तेलंगाना

25

दासमी लैब प्राइवेट लिमिटेड

ऑक्सकार्बाज़ेपिन

नलगोंडा

तेलंगाना

26

ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड

ओफ्लोक्सासिन

तिरुवन्नामलाई

तमिलनाडु

27

ग्लोबेला इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड

नॉरफ्लोक्सासिन

भरूच

गुजरात

28

ग्लोबेला इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड

ओफ्लोक्सासिन

भरूच

गुजरात

29

हेज़ेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड

विटामिन बी6

यदाद्रि

तेलंगाना

30

हेटेरो ड्रग्स लिमिटेड

कार्बिडोपा

विशाखापट्टनम

आंध्र प्रदेश

31

हेटेरो ड्रग्स लिमिटेड

लेवोडोपा

विशाखापट्टनम

आंध्र प्रदेश

32

हेटेरो ड्रग्स लिमिटेड

लेवोफ्लोक्सासिन

संगारेड्डी

तेलंगाना

33

हेटेरो ड्रग्स लिमिटेड

ऑक्सकार्बाजेपिन

संगारेड्डी

तेलंगाना

34

हिंडीज लैब प्राइवेट लिमिटेड

एसाइक्लोविर

नलगोंडा

तेलंगाना

35

होनर लैब लिमिटेड

लेवेतिरासेटम

संगारेड्डी

तेलंगाना

36

होनर लैब लिमिटेड

लोपिनवीर

विशाखापट्टनम

आंध्र प्रदेश

37

होनर लैब लिमिटेड

वाल्सार्टन

संगारेड्डी

तेलंगाना

38

होनर लैब लिमिटेड

विटामिन विटामिन बी6

विशाखापट्टनम

आंध्र प्रदेश

39

के पी मनीष ग्लोबल इन्ग्रीडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड

आर्टेसुनेट

कुड्डालोर

तमिलनाडु

40

क्रिएटिव एक्टिव्स प्राइवेट लिमिटेड

डिक्लोफेनाक सोडियम

विशाखापट्टनम

आंध्र प्रदेश

41

एमएसएन लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड

लेवोफ्लोक्सासिन

मेडक

तेलंगाना

42

आरएमसी परफॉर्मेंस केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड

एस्पिरिन

जलगांव

महाराष्ट्र

43

सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड

विटामिन बी1 (रासायनिक संश्लेषण विधि)

रायगढ़

महाराष्ट्र

44

सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड

विटामिन बी6

रायगढ़

महाराष्ट्र

45

वाइटल लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड

लेवोफ्लोक्सासिन

वलसाड

गुजरात

46

वाइटल लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड

ओफ्लोक्सासिन

वलसाड

गुजरात

47

सस्टेनेबल एनवायरनमेंट डेवलपर्स लिमिटेड

एरिथ्रोमाइसिन थायोसाइनेट (टीआईओसी)

एसएएस नगर

पंजाब

48

ऑर्गो फार्मा एंड फ्यूल्स एलएलपी

2-मिथाइल-5-नाइट्रो-इमिडाजोल (2-एमएनआई)

यमुनानगर

हरियाणा

 

यह जानकारी रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad