उत्तर प्रदेश सरकार की आज की प्रेस वार्ता के अनुसार प्रदेश में सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं वृहद श्रेणी की 7,83,325 इकाइयां क्रियाशील हैं, जिनमें 48.81 लाख श्रमिक कार्यरत हैं।
प्रदेश की पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेन्ट/मास्क निर्माण की 72 इकाइयों में से 70 यूनिट तथा मेडिकल इक्यूपमेंट एवं दवा निर्माण की 414 इकाइयां उत्पादनरत हैं।
इसके साथ ही, प्रदेश में स्थापित 1,127 फ्लोर मिलों/आटा चक्कियों, 503 तेल मिलों एवं 332 दाल मिलों का सफल संचालन हो रहा है।
प्रदेश में 56,333 कॉमन सर्विस सेन्टर (जन सुविधा केन्द्र) क्रियाशील हैं, जिनमें 1,12,666 व्यक्ति कार्यरत हैं।
निर्माण कार्यों से जुड़े 18.11 लाख श्रमिकों, नगरीय क्षेत्र के 8.90 लाख तथा ग्रामीण क्षेत्र के 6.74 लाख निराश्रित श्रमिकों को ₹1,000 प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 33.74 लाख व्यक्तियों को अब तक प्रथम किश्त के रूप में कुल ₹337.39 करोड़ का वितरण किया गया।
इसमें आज की प्रगति ₹03 लाख है। निर्माण कार्य से जुडे़ हुए श्रमिकों में 15.47 लाख श्रमिकों को द्वितीय किश्त का भी भुगतान किया जा चुका है।
राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम में 3,168 शिकायतें तथा CM Helpline 1076 में वेतन भुगतान से संबंधित 10,610 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समुचित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
No comments:
Post a Comment