भारत में कोरोना की होती भयावह स्थिति, 25 जून तक 4,73,105 केस - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 26 June 2020

भारत में कोरोना की होती भयावह स्थिति, 25 जून तक 4,73,105 केस


  • बीते 24 घंटों में 13,012 कोविड-19 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 2,71,696 हो गई है और ठीक होने की दर 57.43 प्रतिशत है।
  • वर्तमान में देश में 1,86,514 सक्रिय मामले हैं।
  • बीते 24 घंटों में 2 लाख से ज्यादा समेत कुल 75 लाख से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं।
  • जांच की सुविधाओं में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ ही भारत में अब 1007 नैदानिक प्रयोगशालाएं हो चुकी हैं।
  • प्रत्यक्ष कर और बेनामी कानून के तहत कई समयसीमाएं बढ़ा दी गई हैं।

(बीते 24 घंटे में जारी कोविड-19 से संबंधित प्रेस रिलीजपीआईबी फील्ड कार्यालयों से मिली जानकारियां और पीआईबी द्वारा की गई तथ्यों की पड़ताल शामिल)

स्वाथ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय से कोविड-19 पर अपडेट कुल परीक्षण 75 लाख के पारमरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 57.43 प्रतिशत हुई


कोविड-19 का परीक्षण करने के लिए नैदानिक ​​प्रयोगशालाओं के बढ़ते नेटवर्क के साथ, भारत में अब प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 1,007 हो गई है। इसमें सरकारी क्षेत्र के 734 और 273 निजी प्रयोगशालाएं शामिल हैं। जनवरी, 2020 में कोविड-19 के सीमित परीक्षणों के साथ, अब पिछले 24 घंटों में 2,07,871 परीक्षण किए गए हैं जिससे कुल परीक्षणों की संख्या 75 लाख के पार होकर 75,60,782 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 13,012 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस प्रकार से अब तक कोविड-19 के कुल 2,71,696 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 के रोगियों के ठीक होने की दर बढ़कर 57.43% हो गई है। वर्तमान में, कोविड-19 के 1,86,514 सक्रिय मामले हैं और सभी सक्रिय मामले चिकित्सा देखभाल के अधीन हैं। वर्तमान में भारत में प्रति लाख मामलों की संख्या 33.39 है जबकि दुनिया में प्रति लाख मामलों की संख्या 120.21 है। इसके अलावा, भारत में मृत्यु/लाख इस समय विश्व में सबसे कम 1.06 मृत्यु/लाख है जबकि विश्व में मृत्यु/लाख का औसत 6.24 है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक केंद्रीय टीम 26 से 29 जून, 2020 तक गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना का दौरा करेगी। यह टीम राज्य के अधिकारियों के साथ बातचीत करेगी और कोविड-19 के प्रबंधन में उनके प्रयासों को मजबूती प्रदान करने के लिए उनके साथ समन्वय करेगी।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad