बाग में वृद्ध का फंदे से लटकता मिला शव, लोटन कोतवाली क्षेत्र नेतवर गांव के पास मिली लाश, बगल के ही पटखौली गांव का निवासी बताया जा रहा है। - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 21 June 2020

बाग में वृद्ध का फंदे से लटकता मिला शव, लोटन कोतवाली क्षेत्र नेतवर गांव के पास मिली लाश, बगल के ही पटखौली गांव का निवासी बताया जा रहा है।

"बाग की रखवाली में गए वृद्ध का फंदे से लटकता मिला शव"
कोतवाली क्षेत्र के नेतवर गांव के पास बाग में बृहसपतिवार रात साढ़े दस बजे पटखौली गांव निवासी एक व्यक्ति का शव पेड़ की डाल पर गमछे के सहारे लटकता मिला। वह बाग की रखवाली करता था। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।

कोदई (65) नेतवर गांव निवासी रमाकांत सिंह के बाग की रखवाली का काम करते थे। वह रात में बाग में ही सोते थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पिवार रात साढ़े दस बजे किसी ने आम के पेड़ में कोदई के शव को लटकते देखा। शव गमछे के सहारे लटक रहा था।

 इसके बाद गांव के लोगों की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोदईके पौत्र अनिल ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार घर में कोई विवाद नहीं था। चर्चा है कि कुछ दिन पहले आम तोड़ने को लेकर किसी से विवाद हुआ था। 

प्रभारी कोतवाल रामदरश आर्या का कहना है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad