इस साल के मानसून ने दी प्रयागराज में दस्तक, शुरू हुई झमाझम बारिश। - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 22 June 2020

इस साल के मानसून ने दी प्रयागराज में दस्तक, शुरू हुई झमाझम बारिश।

मानसून ने दस्तक दे दी है। सोमवार रात जोर की बारिश हुई। इसके बाद रातभर बूंदाबांदी व रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। हालांकि अभी लोगों को उमस से कुछ खास राहत नहीं मिली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दो-तीन दिन के बाद से लगतार बारिश का मौसम बना रहेगा।पिछले चार दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। 


उमस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लोगों को कहीं भी चैन नहीं मिल रहा। रविवार रात शहर के कुछ इलाकों में बारिश हुई। जार्जटाउन, दारागंज आदि इलाकों में जोर की बारिश हुई। हालांकि शहर के बाकी हिस्सों में बूंदाबांदी ही हुई। सोमवार सुबह भी बादल छाए रहे। दोपहर में शहर के कुछ इलाकों में रिमझिम फुहारें पड़ी। दिन में करीब ढाई बजे सिविल लाइंस इलाके में रिमझिम फुहारें पड़ीं, लेकिन अगले ही पल धूप निकल आई। इससे उमस काफी बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री रहा। 

उमस के चलते आर्द्रता अधिकतम 83 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम 54 फीसदी रही। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक यह आर्द्रता काफी अधिक है।शाम को भी आसमान में घने बादल छा गए। घनघोर घटा छाई तो लोगों को बारिश होने की उम्मीद बढ़ गई। रात में करीब आठ बजे जोर की बारिश शुरू हो गई। शहरभर में झमाझम बारिश हुई।

 ग्रामीण इलाकों में जोरदार पानी बरसा। काफी देर तक बारिश हुई। इसके बाद पूरी रात रिमझिम फुहारों के साथ बूंदाबांदी होती रही। हालांकि अभी इस बारिश से लोगों को उमस कोई राहत नहीं मिली है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर एचएन मिश्र ने बताया कि जिले में मानूसन ने दस्तक दे दिया है। दो-तीन दिन बाद से लगातार बारिश का मौसम बना रहेगा। 


No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad