भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर परिवार जन संपर्क अभियान के तहत प्रयागराज के शहर दक्षिणी विधानसभा के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने किया जनसंपर्क। - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 11 June 2020

भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर परिवार जन संपर्क अभियान के तहत प्रयागराज के शहर दक्षिणी विधानसभा के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने किया जनसंपर्क।

आज भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर परिवार जन संपर्क अभियान  के तहत प्रयागराज के शहर दक्षिणी विधानसभा के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने नैनी मंडल के 2 बूथों (393,394) के लगभग 100 घरों में जनसंपर्क कर के कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को सजग रहने के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा किया।
श्री नन्दी ने बताया कि आज से 1 साल पहले भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा था देश में दशकों बाद पूर्ण बहुमत की किसी सरकार को लगातार दूसरी बार जनता ने जिम्मेदारी सौंपी थी इस अध्याय को रचने में जनमानस की बहुत बड़ी भूमिका रही है ऐसे में आज का दिन मेरे लिए अवसर भरा है, नन्दी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बोले कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जैसे सदियों पुराने संघर्ष के सुखद परिणाम राम मंदिर के निर्माण कार्य आरंभ करना हो ,या आधुनिक समाज व्यवस्था में रुकावट बना तीन तलाक का  हटाना, राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए आर्टिकल 370 की बात हो, भारत का प्रतीक नागरिकता संशोधन काननू जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।।
वहीं श्री नन्दी ने बताया कि हमारी सरकार का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इस मंत्र को लेकर आज देश सामाजिक हो या आर्थिक वैश्विक हो या आंतरिक हर दिशा में आगे बढ़ रहा है, एक के बाद एक हुए ऐतिहासिक निर्णयों के बीच अनेक फैसले, अनेक बदलाव ऐसे भी हैं जिन्होंने भारत की विकास यात्रा को नई गति है, नए लक्ष्य दिए हैं, लोगों की अपेक्षाओं को पूरा किया है।।
इस दौरान नैनी मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री दिलीप केसरवानी, सेक्टर संयोजक श्री फूलचंद साहू, श्याम मिश्रा, रवि मिश्रा, समर बहादुर सिंह, श्याम कुमार मिश्रा लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad