प्रयागराज के कृषकोें हेतु मशरूम उत्पादन के प्रशिक्षण हेतु कैलेण्डर जारी। - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 21 June 2020

प्रयागराज के कृषकोें हेतु मशरूम उत्पादन के प्रशिक्षण हेतु कैलेण्डर जारी।

जिला उद्यान अधिकारी प्रयागराज ने बताया है कि उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। राज्य मशरूम प्रयोगशाला अफसरों की छः दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के लिए वार्षिक कैलेन्डर जारी किया गया है। 

किसानों को प्रशिक्षण के लिए 50 रूपया शुल्क के रूप में जमा करना होगा। इसके साथ ही रहने खाने की व्यवस्था किसानों को ही करनी है। संयुक्त निदेशक राज्य मशरूम प्रयोगशाला आर0के0 सिंह ने कहा कि 22 अगस्त से 19 दिसम्बर तक यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। 

17 अगस्त से 22 अगस्त तक, 21 सितम्बर से 26 सितम्बर तक, 12 अक्टूवर से 17 अक्टूवर, 23 नवम्बर से 28 नवम्बर एवं 14 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। अधिक जानकारी के लिए प्रभारी राज्य मशरूम प्रयोगशाला से मोबाइल नं0 8840988270 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad