सफाई कर्मचारी की लालगोपालगंज नगर पंचायत कार्यालय गेट के सामने लटकती मिली लाशl पीड़ित परिवार को नगर चेयरमैन ने आर्थिक मदद के साथ नौकरी का दिलाया भरोसा। - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 21 June 2020

सफाई कर्मचारी की लालगोपालगंज नगर पंचायत कार्यालय गेट के सामने लटकती मिली लाशl पीड़ित परिवार को नगर चेयरमैन ने आर्थिक मदद के साथ नौकरी का दिलाया भरोसा।

आर्थिक तंगी और घरेलू कलह से आजिज आकर नगर पंचायत में तैनात एक सफाई कर्मी ने आखिरकार नगर पंचायत गेट पर फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी l घटना की सूचना मिलते ही नगर प्रशासन समेत स्थानीय लोगों में खलबली मच गई l
जानकारी के मुताबिक मोहनलाल उम्र 40 वर्ष फतेहपुर जनपद के चुरियाली गांव निवासी है।जो 25 वर्षों से तिराहा लालगोपालगंज में किराए के कमरे में परिवार के साथ रहकर गुजर बसर कर रहा था। साथ ही नगर पंचायत लालगोपालगंज में संविदा सफाई कर्मी के पद पर कार्य कर रहा था l यह भी बताया जाता है कि मोहनलाल कुछ लोगों से कर्ज लेकर जमीन खरीदा था जिसके चलते आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था lशुक्रवार शनिवार की बीती रात घर में पत्नी व बेटा से मारपीट कर लिया था l

तकरीबन 12:30 बजे नगर पंचायत कार्यालय गेट पर लगे चुल्ले से फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लीl घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया l वही चेयरमैन मुख्तार अहमद एवं अधिशासी अधिकारी प्रदीप मिश्र मौके पर पहुंच कर शोकाकुल परिवार जन को ढांढस बांधते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। चेयरमैन ने पीड़ित परिवार को मृतक अंत्येष्टि के लिए 10,000 नगद सहयोग राशि दिया साथ ही ₹100000 रुपए सहायता राशि ,प्रधानमंत्री आवास के तहत एक आवास एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया है।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad