उत्तर प्रदेश में लघु, मध्यम व वृहद श्रेणी की 7,95,841 उद्योग इकाइयां संचालित - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 18 July 2020

उत्तर प्रदेश में लघु, मध्यम व वृहद श्रेणी की 7,95,841 उद्योग इकाइयां संचालित

प्रदेश में स्थापित औद्योगिक इकाइयों (जहां कर्मचारियों की संख्या 20 से अधिक है) के परिसर में 25,207 कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जा चुकी है। 


इनमें 24,516 ऑक्सीमीटर और 25,582 थर्मामीटर उपलब्ध हैं। इन सभी इकाइयों में सैनिटाइजर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बीच औद्योगिक/वाणिज्यिक गतिविधियों को सुचारु रखने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है।

वर्तमान में प्रदेश में लघु, मध्यम व वृहद श्रेणी की 7,95,841 इकाइयां संचालित हैं। इनमें लगभग 49.72 लाख श्रमिक सेवारत हैं। 

मुख्यमंत्री योगी जी ने निर्देशानुसार वर्तमान में प्रदेश में 59,495 जन सुविधा केंद्र संचालित हैं, जिनमें 1,18,990 लोग सेवारत हैं।

राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में 3,170 शिकायतें तथा CM Helpline 1076 में वेतन भुगतान से  संबंधित 11,149 शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी के समुचित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad