आज दोपहर को कटरा के व्यापारियों और नगर निगम की टीम के बीच तीखी नोक झोंक हुई।।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार आज दोपहर नगर निगम की एक टीम कटरा नेतराम चौराहे पर पहुची और पॉलीथिन (पन्नी) के अभियान के अंतर्गत व्यापारियों का चालान काटा जिसमे लगभग 15 व्यापारियों से 2000 से लेकर 5000 रुपये तक वसूली की गई ।।
किन्तु व्यापारियों का आरोप है कि सिर्फ 3 व्यापारियों को चालान की रसीद दी गयी बाकियो को नहो ये अवैध वसूली की जा रही है ।।
व्यापारियों में रोष व्याप्त हुआ औऱ देखते ही देखते बहुत सारे व्यापारी वहाँ एकत्र हो गए और भीड़ लग गयी।।
मामले की गंभीरता को समझते हुए नगर निगम के जोनल अधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने मामले को निस्तारण निकालने हेतु कटरा के वरिष्ठ पार्षद आनंद अग्रवाल को बुलाया।।
आनंद अग्रवाल ने सभी व्यापारियों का पैसा वापस करा कर मामले को सुलझाया।।
उसके बाद पता चला कि नगर निगम के पर्यावरण अभियंता श्री उत्तम कुमार द्वारा तीन व्यापारी जिनकी रसीद कटी थी और साथ ही पार्षद आनंद अग्रवाल की विरुद्ध कर्नलगंज थाने मे एफ आई आर दर्ज करा दिए हैं।।
अवैध वसूली को रोकने के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर पार्षद के खिलाफ और व्यापारियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराना अनैतिक है स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि इसको लेकर व्यापारियों में भारी रोष है और कल व्यापारी नगर निगम के अधिकारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ भी एफ आई आर दर्ज कराएंगे।।
रिपोर्टर-हेमु यादव
No comments:
Post a Comment