योगी आदित्यनाथ की गोपनीय कार्यवाही के कारण विकास दुबे से जुड़े बीजेपी के नेताओ में मची खलबली। - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 5 July 2020

योगी आदित्यनाथ की गोपनीय कार्यवाही के कारण विकास दुबे से जुड़े बीजेपी के नेताओ में मची खलबली।

नौ पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले विकास दुबे के वारदात के बाद भागे हुए 48 घंटे से अधिक का समय बीत गया है और वो अभी भी पकड़ से बाहर है, जिससे अब प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगने लगा हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार और अपनी जिसके उपरांत अपनी साख बचाने के लिए सरकार हर संभव जतन में जुट गई है।



 मुख्यमंत्री विकास दुबे से जुड़े सभी पार्टियों के नेताओं के तार, मंत्रियों और अधिकारियों, पुलिस वालो के नामो की लिस्ट तैयार करवा रहे हैं। इस काम में कई खुफिया विभाग के साथ ही कई प्रमुख लोगों को लगाया गया है। 

भाजपा से जुड़े जिन लोगों के संबंध विकास से बताए जा रहे हैं, उन सभी से संबंधों और गतिविधियों के बारे में पूरा ब्यौरा देने को कहा गया है।

यह सब कुछ बहुत ही गोपनीय तरीके से किया जा रहा है। जिन नेताओं पर शक की सुई घूम रही है, उन्हें स्वयं उपस्थित होकर आदित्यनाथ के सामने अपनी बात रखने को कहा गया है। साथ ही सरकार के एक मंत्री के साथ वायरल हो रही विकास दुबे की फोटो को लेकर भी उत्तर प्रदेश सरकार छानबीन कर रही है।

रिपोर्ट : किंजल सिंह


No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad