*नृत्य, गायन, वादन, कविता, अभिनय, चित्रकला, कुकिंग में मारी लड़कियों ने बाजी, लेखन व भाषण में लड़कों ने बनाया स्थान- सोशल कलाकार*
स्वतंत्रता दिवस के दिन ही सामाजिक संस्था *राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संगठन* द्वारा आयोजित *सोशल कलाकार लाइव प्रतियोगिता* का पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम दूरी व मास्क जैसे नियमों का पालन करते हुए सम्पन्न हुआ..!!
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव युवा द्वारा ध्वजारोहण से किया गया...!! नृत्य में उवर्शी शर्मा, चित्रकला में शिवांगी पांडेय, अभिनय में ज्योति पाल, गायन में समृद्धि गुप्ता, वादन में सताक्षी शर्मा, कविता में हृतिका शर्मा, कुकिंग में मधु लता सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया व भाषण में रवि कुमार लेखक तथा लेखन में राहुल देव आज़ाद ने प्रथम स्थान हासिल किया...सभी को सन्गठन के शीर्ष नेतृत्व अध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव, संयोजक पंडित अक्षित वशिष्ठ व प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राहुल श्रीवास्तव द्वारा शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया..!!
कार्यक्रम संचालन विशेष आमंत्रित सदस्य व राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक विजयश्री तिवारी ने किया..!!
राष्ट्रीय अध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने अपने भाषण के दौरान बताया कि सन्गठन ने पूरे लॉक डाउन में जनता के दिल व दिमाग का पूर्णतया ख्याल रखा है..हर संभव सहायता प्रदान की है और आगे भी ऐसे कार्यक्रमो के माध्यम से शिक्षा व मनोरंजन प्रदान करते रहेंगे और समाज की सुरक्षा के दायित्व को पूरा करते रहेंगे..!!
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रत्यूष गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव पुनीत कुमार, अमित यादव, आकाश कुमार, जॉनसन, पंकज कुमार, महिला संयोजक आरती पाल, प्रयागराज महानगर अध्यक्ष हिमांशु सोनकर अरिजीत, उपाध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा, लखनऊ अध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह, प्रदेश संयोजक रजत कुमार शर्मा के साथ ही साथ महिला अधिकार सन्गठन अध्यक्ष मंजू पाठक, शानू केसरवानी, शिल्पा सिंह, टीम युवा शक्ति प्रयागवासी के हर्ष , रजनीश तिवारी, अंशुल, कवि निखिल पाठक, धर्मशास्त्री व महाराज तथा भाजपा किसान मोर्चा के दीपक मिश्रा समेत सैकड़ो प्रयागवासी इस पूरे कार्यक्रम के गवाह बने..!!
रिपोर्ट-अंजनी त्रिपाठी
No comments:
Post a Comment