सीएम उद्धव ठाकरे ने किया वर्षा बंगले पर ध्वजारोहण - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 15 August 2020

सीएम उद्धव ठाकरे ने किया वर्षा बंगले पर ध्वजारोहण

 मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को सुबह शासकीय निवास वर्षा बंगले पर ध्वजारोहण किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में भी ध्वजारोहण किया है। इस अवसर पर मिसेज मुख्यमंत्री रश्मि ठाकरे उपस्थित थी। 

 

 

मंत्रालय में और वर्षा बंगले पर ध्वजारोहण के समय सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। पालकमंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई में ध्वजारोहण किया है। 
नरीमन पाईंट स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश भाजपा संगठन महासचिव विजय पुराणिक ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी तरह सांसद सुप्रिया सुले ने राष्ट्रवादी पार्टी के मुंबई स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया है। यहां भी सामाजिक दूरी का पालन उपस्थित कार्यकर्ताओं ने किया।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad